Site icon news gyaan

Asian Games 2023 में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक-hindi news hindi

Asian Games 2023 में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक
Asian Games 2023 में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक

 

Neeraj Chopra Gold Medals:

नीरज चोपड़ा एक युवा और प्रतिभाशाली एथलीट हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में की थी जिन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

Neeraj chopra पे record अपने नाम करते जा रहे हैं।2022 में टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक के बाद, उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक और Asian Games 2023  में भी स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

28 अगस्त, 2023 को, नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympic):

नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह ओलंपिक खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

जन्म:

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर, 1997 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। वह एक युवा और प्रतिभाशाली एथलीट हैं, और उन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

नीरज चोपड़ा की सफलता ने भारत के खेल जगत में एक नई क्रांति ला दी है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भारतीय एथलीटों के पास ओलंपिक खेलों और विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है।

नीरज चोपड़ा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार शामिल हैं।

neeraj chopra diamond league:

नीरज चोपड़ा 2023 के डायमंड लीग जैवलाइन थ्रो के फाइनल में दूसरा स्थान अपने नाम किया। 25 वर्ष के नीरज चोपड़ा इतने कम उम्र में भारत के पक्ष में कई सारे पदक जीते हैं।

नीरज चोपड़ा एक मात्र खिलाड़ी हैं जो डायमंड लीग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था, लेकिन 2023 में वह शीर्षक अपने नाम करने से एक कदम पीछे रहा गये। नीरज चोपड़ा भारत के एक राष्ट्रीय नायक हैं, और उनकी सफलता ने भारत के लोगों को प्रेरित किया है।

 

Exit mobile version